16 अगस्त तक देश के पूर्वोत्तर, पश्चिमोत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक देश के पूर्वोत्तर, पश्चिमोत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान तेज वर्षा की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, मुजफ्फराबाद, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अत्याधिक वर्षा होने की संभावना है। तमिलनाडु, केरल और माहे में मंगलवार तक भारी बारिश होने का अनुमान है। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश स्तर की बारिश होना जारी है। दिल्ली में कल 34 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 28 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    बिहार के 12 जिलों में आज आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    Share Add as a preferred…