राहुल गांधी 50 साल की बूढ़ी महिला को फ्लाइंग किस क्यों करेंगे’, कांग्रेस MLA के बयान पर बवाल

राहुल गांधी के फ्लाइंग किस को लेकर विवाद थमने के बजाय और बढ़ता ही जा रहा है. भाजपा के महिला सांसदों ने जहां स्पीकर से राहुल गांधी की शिकायत की है, वहीं अब बिहार की एक विधायक ने अजीबोगरीब बयान देकर मामले को और तूल दे दिया है. बिहार के नवादा से विधायक नीतू सिंह ने कहा, राहुल गांधी के लिए लड़कियों की कमी है क्या. अगर फ्लाइंग किस ही देना होगा तो वे किसी लड़की को देंगे. 50 साल की बूढ़ी महिला को वे क्या फ्लाइंग किस देंगे. लोकसभा में इस मामले को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उठाया था तो जाहिर है नीतू सिंह का इशारा किसकी ओर था. नीतू सिंह ने यह भी कहा कि स्मृति ईरानी के आरोप निराधार हैं।

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वालीं नीतू सिंह को 2020 में नवादा के हिसुआ की जनता ने विधायक चुना था. उन्होंने हिसुआ से भाजपा प्रत्याशी को मात दी थी. उनके ससुर स्व. आदित्य सिंह भी मंत्री रह चुके हैं. वह स्वयं जिला परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं. इससे पहले 2001 में नीतू सिंह जिला परिषद सदस्य के रूप में चुनी गई थीं. 2006 में भी वे इस पद के लिए दोबारा चुनी गई थीं. इसी साल वे अध्यक्ष भी बन गईं. 2010 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर विधायकी लड़ी पर हार गईं।

नीतू सिंह के बयान पर भाजपा ने करारा वार किया है. नीतू सिंह के बारे में खबर है कि कांग्रेस उन्हें नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री बनाने की भी तैयारी में है. नीतू सिंह 2011 का जिला पार्षद का चुनाव हार गईं और 2015 में सपा के टिकट पर विधायकी भी नहीं जीत पाई थीं. उसके बाद 2020 में कांग्रेस ने नीतू सिंह को चुनाव लड़ाया और नीतू सिंह ने अंतत: जनता का भरोसा हासिल कर ही लिया।

  • Related Posts

    ईरान-इज़राइल तनाव के बीच नेतन्याहू की मौत की अफवाहें, IRGC के बयान से बढ़ी चर्चा; पीएम ऑफिस ने बताया फेक न्यूज़

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *