थूक से मसाज करने वाला रॉयल हेयर कटिंग संचालक गिरफ्तार

थूक से मसाज करने वाला रॉयल हेयर कटिंग संचालक गिरफ्तार

एसपी के निर्देश से तालग्राम थाना प्रभारी कपूर साहब व वरिष्ट एसएसआई प्रमोद तिवारी ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर 24 घंटे के अंदर युवक को किया गिरफ्तार

यूपी के कन्नौज जिले में सैलून कर्मी की करतूत का एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसको देखकर हर कोई सन्न रह गया ऐसा गंदा वीडियो जिसको देखने के बाद अब हर एक व्यक्ति सोचने पर मजबूर हो जाएगा कि वह बाहर कहीं दाढ़ी बनवाने या मसाज करवाने जाए या ना जाए आरोपी युवक मसाज करने के दौरान थूक कर ग्राहक के मुंह पर मसाज करने लगा और बड़ी आराम से खुद ही अपनी करतूत का वीडियो बनाते थम्सअप दिखा रहा था।

कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने मामले को तत्काल सज्ञान में लिया और आरोपी के गिरफ्तारी करने के लिए टीम में गठित कर दी तालग्राम थाना प्रभारी कपूर साहब व उनकी टीम में वरिष्ठ एसएसआई प्रमोद तिवारी टीम में शामिल होकर युवक के ठिकानों पर छापेमारी करते हुए आरोपी को महज कुछ ही घंटे में ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिया वहीं जांच में पता चला कि आरोपी ना तो बोल सकता है और ना ही सुन सकता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वॉयरल होने के बाद मचा था हड़कंप

सोशल मीडिया पर सुबह एक वीडियो वायरल हुआ उसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया वहीं सज्ञान में आया कि वायरल वीडियो तलाग्राम थाना क्षेत्र का है टीला मोहल्ला निवासी जिसका नाम यूसुफ उर्फ गूंगा है जो कि अपनी एक छोटी सलून की दुकान पर दाढ़ी बनाने व मसाज करने का काम करता है।

आरोपी सैलून कर्मी युवक का वीडियो जिसको देखने के बाद हर किसी के मन में युवक के प्रति घृणा आ गई युवक अपनी दुकान में एक व्यक्ति की मसाज कर रहा है मसाज करने के दौरान उसने व्यक्ति की आंख बंद होने का फायदा उठाते हुए अपने हाथों में थूका और वही थूक उस व्यक्ति के चेहरे पर लगा दिया यह गंदी करतूत उसने एक बार नहीं बल्कि दो बार की वहीं इस घटिया करतूत करने के दौरान युवक ने अपना मोबाइल सामने रखा हुआ था और उस मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड भी किया रिकॉर्ड करने के बाद युवक ने बड़े ही स्टाइल में थम्सअप का अंगूठा दिखाया और ग्राहक ने भी वही किया शायद ग्राहक कुछ और समझ रहा होगा।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए वीडियो को स्वतः संज्ञान में लिया और आरोपी युवक की तलाश में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के नेतृत्व में तालग्राम थाना प्रभारी कपूर साहब व उनके टीम में वरिष्ठ एसएसआई प्रमोद तिवारी ने पुलिस बल के साथ युवक तलाश में जुट गई काफी आंख मिचौली के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को धर दबोचा युवक को पकड़े जाने के बाद एक और खुलासा सामने हुआ पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो पता चला युवक ना तो सुन सकता है और ना ही बोल सकता है युवक के घर में उसके तीन भाई और पिता है सभी लोग यही काम करते हैं ।
घटना के बाद से सभी फरार है वहीं घटना के बाद आरोपी युवक और उसके पिता का अवैध सैलून को बुलडोजर चलाकर जमीदोज कर दिया गया है वहीं घटना पर एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी कर ली गई है मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है वहीं विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने इस मामले में कठोक करवाही की मांग करते हुए कन्नौज के एसपी और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण को ज्ञापन भी दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले समाज के लिए सही नहीं है ऐसे में इस तरह की करतूत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि एक नजीर भी बन सके।

  • Related Posts

    पटना में स्पीकर ओम बिरला की ‘पाठशाला’: विधायकों को दी नसीहत- “सदन में हंगामा नहीं, होमवर्क करके आएं”; विधानसभा हुई अब पूरी तरह डिजिटल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading