कटिहार में रेल हादसा टला, तेल टैंकर का 5 डिब्बा बेपटरी, रिसाव होते ही मची अफरा-तफरी

कटिहार में ट्रेन हादसा टल गया. तेल टैंकर का पांच डिब्बा बेपटरी हो गया है. टैंकर में तेल भरा हुआ था. टैंकर पलटने से तेल का रिसाव होने लगा. समय रहते अगर ठीक नहीं किया जाता हो आग भी लग सकती थी. हालांकि सबकुछ सामान्य बताया जा रहा है. घटना कटिहार रेल मंडल के एनजेपी-मालदह रेलखंड पर कुमेदपुर की है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब गुड्स ट्रेन तेल से भरे टैंकर को लेकर गुवाहाटी से मालदह की ओर जा रही थी. इसी दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे के बाद टैंकर से तेल का रिसाव होकर बाहर गिरने लगा, लेकिन इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं।

हादसा क्यों और कैसे हुआ इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन खराब सिग्नलिंग इसकी एक बड़ी वजह बतायी जा रही हैं. हादसे के बाद डाउन लाइन की पटरियों पर रेल आवागमन ठप्प हो गया हैं. कटिहार मंडल रेल प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि रेल एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और मलवा को हटाया जा रहा हैं. कई ट्रेनों का रूट बदला गया है।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…