नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के विशिष्‍ट पंजीकृत निवेशक आधार ने पहली बार 10 करोड़ का आंकड़ा पार किया

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का विशिष्‍ट पंजीकृत निवेशक आधार पहली बार 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है। मार्च 2021 में पंजीकृत निवेशक आधार को चार करोड़ का आंकड़ा छूने में 25 साल से अधिक का समय लगा था। इसके बाद एक करोड़ की वृद्धि त्वरित गति से हुई, जिसमें औसतन करीब छह से सात महीने लगे। एनएसई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आखिरी एक करोड़ मात्र पांच महीने में जोड़े गए। इस अवधि के दौरान, प्रतिदिन नए विशिष्‍ट निवेशक पंजीकरण औसतन 50 हजार से 78 हजार के बीच हुए हैं। डिजिटलीकरण में तेजी से वृद्धि, बढ़ती निवेशक जागरूकता, वित्तीय समावेशन और निरंतर बाजार प्रदर्शन के कारण पिछले पांच वर्षों में निवेशक आधार में 3 गुना से अधिक की वृद्धि देखी गई है।

10 करोड़ पंजीकृत निवेशकों की औसत आयु लगभग 32 वर्ष है, जिनमें से 40 प्रतिशत की आयु 30 वर्ष से कम है। सिर्फ पांच साल पहले औसत उम्र 38 साल थी। आज लगभग पाँच में से एक निवेशक महिला है। जनसांख्यिकी के अनुसार उत्तर भारत 42 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ पंजीकरण में सबसे आगे है, उसके बाद पश्चिम भारत (25 प्रतिशत), दक्षिण भारत (18 प्रतिशत) और पूर्वी भारत (14 प्रतिशत) का स्थान है। राज्यों में, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र नए निवेशक पंजीकरण में निरंतर अग्रणी बने रहे।
  • Related Posts

    बैंकिंग सेक्टर में ‘सैलरी वॉर’! सीनियर अफसरों को 15 गुना ज्यादा बोनस? UFBU ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कहा— ‘बांटो और राज करो’ वाली नीति

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    LPG सप्लाई को लेकर सरकार का बयान: घबराने की जरूरत नहीं, स्थिति नियंत्रण में

    Share Add as a preferred…

    Continue reading