मैं चुनावी राजनीति से ले चुका संन्यास : अश्विनी चौबे

बक्सर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि वह चुनावी राजनीति से संन्यास ले चुके हैं और अब पार्टी की मजबूती व देश निर्माण के कार्य में लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका व्यक्तिगत विचार है कि जिनकी भी आयु 70 वर्ष पार चुकी है, वे युवाओं को चुनाव में मौका दें।

भाजपा के कद्दावर नेता चौबे ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं युवाओं को चुनाव में मौका देना चाहता हूं। जेपी आंदोलन से सक्रिय रूप से काम करते आ रहा हूं। अब लोकनायक जेपी के विचारों को पूरे देश में प्रचारित करूंगा।

  • ये भी पढ़े..

    JDU में बड़ी कार्रवाई: पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह 6 साल के लिए निष्कासित, प्रदेश कमेटी को लेकर विरोध पड़ा भारी

    Share Add as a preferred…

    बूथ पर बांट रहे थे पर्चियां, तभी आया दिल्ली से फोन… मिनटों में बदल गई किस्मत, BJP ने नीरज सिन्हा को बनाया बांकीपुर का उम्मीदवार

    Share Add as a preferred…