बिहार के इस जिले में कुत्तों के बाद अब गीदड़ का आतंक, चार लोगों को काट कर किया लहूलुहान

बेगूसराय में कुत्तों के हमले के बाद अब गीदड़ का आतंक देखने को मिला है। शौचालय करने गए लोगों पर गीदड़ ने हमला कर दिया है। गीदड़ के हमले में महिला समेत चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है। घटना बेगूसराय के सीमावर्ती समस्तीपुर के विथान थाना क्षेत्र के परी गांव की है।

घायलों ने बताया कि शौच करने के लिए खेत में गए थे, तभी गीदड़ ने हमला कर दिया। लोगों ने जब गीदड़ को भागने का प्रयास किया तो उनपर भी हमला कर दिया हालांकि लोगों ने गीदड़ को घेर कर उसे मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी पीड़ितों को बेगूसराय सदस्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायलों की पहचान 55 वर्षीय उपेंद्र यादव, 20 वर्षीय संजीव कुमार, 7 वर्षीय करिश्मा कुमारी और 35 वर्षीया नीलम देवी के रूप में हुई है। सभी घायल समस्तीपुर के विथान थाना क्षेत्र के परी गांव के वार्ड 15 के रहने वाले हैं। गीदड़ के हमले के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

  • Related Posts

    जदयू बैठक के बाद विजय चौधरी का बयान: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, बिहार और पार्टी से जुड़े रहेंगे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading