मुख्यमंत्री ने करंट लगने से 09 कांवरियों की मौत की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने करंट लगने से 09 कांवरियों की मौत की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान भुगतान किया गया।

पटना, 05 अगस्त 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास डीजे ट्रॉली पर सवार 9 कांवरियों की करंट लगने से मौत की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूँ। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में

धैर्य धारण करने के शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान भुगतान कर दिया गया है।

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading