लक्ष्य सेन गोल्ड मेडल की रेस से बाहर

पेरिस ओलिंपिक के आज रविवार को 8वें दिन भारतीय हाॅकी टीम ने जहां एक तरफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंडिया ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा हरा सेमीफाइनल में जगह बनाई तो दूसरी तरफ बैडमिंटन मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन सेमीफाइनल मुकाबला हार गए।

उन्हें सेमीफाइनल में डेनमार्क के एक्सेलसेन विक्टर ने 22-20, 21-14 से हराया। यह मुकाबला 54 मिनट तक चला। लक्ष्य सेन अब ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे।

भारतीय बॉक्सर लवलीना को भी करना पड़ा हार का सामना

बॉक्सिंग के विमेंस 75kg में भारतीय बॉक्सर लवलीना को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें चीन की ली किअन ने 4-1 से हराया। पेरिस ओलिंपिक में भारत ने अब तक 3 पदक जीते हैं। ये सभी पदक निशानेबाजी में आए हैं। ओलंपिक के इतिहास में यह पहली बार है, जब भारत ने निशानेबाजी में 3 पदक जीते हैं।

  • Related Posts

    Paris Paralympic 2024: रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद भारत का सफर समाप्त, 7 स्वर्ण समेत जीते 29 पदक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    किस्मत हो तो ऐसी, सिल्वर से गोल्ड में बदला नवदीप सिंह का मेडल, बड़ी वजह आई सामने

    Share Add as a preferred…

    Continue reading