केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर लगाया फ्लाइंग किस करने का आरोप तो गरमा गए नीतीश के मंत्री, कह रहे मौका चाहिए

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बीजेपी ने जमकर हंगामा किया. दरअसल राहुल गांधी पर महिला सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस करने का आरोप लगाया गया है. इसको लेकर बिहार में भी सियासत शुरू हो गई है. बीजेपी जहां इसे महिला सांसद का अपमान बताने में लगी है. वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी इस मामले पर बीजेपी पर पलटवार कर रहे हैं।

जदयू कोटे से समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी का तो यहां तक कहना है कि भारतीय जनता पार्टी अपनी नाकामी को छुपाने के लिए पहले से ही कोई ना कोई मसला तैयार करके रखती है. हम लोगों ने भी लोकसभा में चल रहे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हो रही चर्चा को टेलीविजन पर देखा है, लेकिन कहीं नहीं देखा कि राहुल गांधी ने महिलाओं की ओर फ्लाइंग किस किया हो. बीजेपी नेताओं को कैसे दिख गया?

आगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को कितनी आंखें हैं कि उन्हें फ्लाइंग किस दिखाई दे रहा है, लेकिन मणिपुर में महिलाओं के साथ इतनी बड़ी घटना उन्हें नहीं दिखती है।

  • ये भी पढ़े..

    बांका में राजद संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली, शेख जियाउल हसन ने जताया शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार

    Share Add as a preferred…

    कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में हंगामा, नेताओं के बीच मंच से ही हुई तीखी नोकझोंक

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *