बादल फटने और जमीन धंसने की घटना के बाद सेना ने राहत और बचाव कार्य तेज किए

हिमाचल प्रदेश में शिमला और मंडी जिलों में बादल फटने और जमीन धंसने की घटना के बाद सेना ने सहायता और राहत कार्य तेज कर दिए हैं। बाढ़ग्रस्त रामपुर सब-डिवीजन के समेज गांव में लगभग 90 लोगों का सेना के चिकित्सा शिविर में इलाज किया गया है। सेना ने लोगों और आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही के लिए एक अस्थायी फुटब्रिज भी बनाया है और पीड़ितों को भोजन तथा दवाएं दी जा रही हैं।

घटना-स्थल के पास अवरुद्ध सड़क की मरम्मत कर दी गई है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि खोज और बचाव कार्य के लिए अतिरिक्त दल तैनात किए गए हैं। सेना के अधिकारी राज्य बचाव दल और प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

  • Related Posts

    बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपति को पुलिस लिखी कार ने कुचला, मौके पर मौत

    बेगूसराय, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading
    बटेश्वर स्थान में ‘काल’ बनी गंगा! नाना के अंतिम संस्कार में गए दो मौसेरे भाइयों की डूबने से मौत; एक साथ बुझ गए घरों के दो ‘होनहार’ चिराग

    HIGHLIGHTS: पीरपैंती में मातम का…

    Continue reading