8वीं पास फर्जी पुलिसकर्मी ने 12 महिला सिपाहियों को प्रेम जाल में फंसा, किया रेप

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बरेली में ऐसे शातिर को गिरफ्तार किया है, जो महिला पुलिसकर्मियों से रेप करता था। वह उनके पैसे भी लूट लेता था।

आरोपी महिला पुलिसकर्मियों को पहले प्यार के जाल में फंसाता, फिर उनकी आबरू और दौलत से खेलता। आरोपी का नाम राजन वर्मा है, जो लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। आरोपी ने एक-एक कर महिलाओं को जाल में फंसाया। बरेली की एक महिला सिपाही ने जब उसके खिलाफ शिकायत दी तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस को अंदेशा नहीं था कि कोई फर्जी पुलिसकर्मी ऐसा कर सकता है।

कोतवाली पुलिस ने जब उसे अरेस्ट किया तो आरोपी ने 12 महिला सिपाहियों से रेप का खुलासा किया। जिसके बाद पुलिस भी दंग रह गई। आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी 8वीं पास है। उसने सभी महिलाओं से ठगी भी की है। बताया जा रहा है कि उसने पुलिसवालों से धोखा खाया था। जिसके बाद वह रंजिश में महिला सिपाहियों को शिकार बनाने लगा।

आरोपी ने बताया कि एक सिपाही ने UP पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर उससे ठगी की थी। जिसके बाद वह गुस्से में आ गया और पुलिसवालों से रंजिश रखने लगा। आरोपी ने बाद में महिला पुलिसकर्मियों को प्यार के जाल में फंसाना शुरू कर दिया। लेकिन बरेली के थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी का खेल खत्म कर दिया। आरोपी राजन वर्मा ने महिला पुलिसकर्मी को प्यार के झांसे में लेकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे।

लेकिन महिला को उसकी सच्चाई का बाद में पता लग गया। जिसके बाद महिला दूसरी पीड़िताओं की तरह चुप नहीं रही। उसने आरोपी के खिलाफ थाने में रेप और लूट की शिकायत दे दी। जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने आरोपी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राजन बेहद शातिर है। उसके खिलाफ पहले से ही लखीमपुर में कई केस दर्ज हैं।

उसने कई महिला पुलिसकर्मियों को धोखा दिया है। आरोपी ने 12 सिपाहियों से रेप और लूट की बात कबूली है। मोबाइल में आरोपी के कई फोटो मिले हैं। जिसमें वह पुलिस की वर्दी में नजर आ रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर क्लब ज्वेलरी चोरी कांड का खुलासा: शादी समारोह में बैग उड़ाने वाला गिरोह गिरफ्तार, 40 लाख के गहने बरामद

    Share Add as a preferred…

    बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर परीक्षा में सॉल्वर गैंग का बड़ा खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 15 आरोपियों को दबोचा; लग्जरी कार, मोबाइल और बैंक चेक बरामद

    Share Add as a preferred…