भागलपुर के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 85 नाम निर्देशन पत्र पाए गए सही

भागलपुर, 21 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल 102 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिनमें से 17 के नामांकन पत्र में त्रुटि पाई गई और उन्हें रद्द कर दिया गया। इसके बाद कुल 85 प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए

विधानसभा क्षेत्रवार विवरण इस प्रकार है:

  • 152-बिहपुर: 12 में से 2 नामांकन रद्द, शेष 10 वैध।
  • 153-गोपालपुर: सभी 11 नामांकन पत्र वैध।
  • 154-पीरपैंती (अजा): 12 में से 1 रद्द, 11 वैध।
  • 155-कहलगांव: 16 में से 3 रद्द, 13 वैध।
  • 156-भागलपुर: 14 में से 2 रद्द, 12 वैध।
  • 157-सुल्तानगंज: 16 में से 3 रद्द, 13 वैध।
  • 158-नाथनगर: 21 में से 6 रद्द, 15 वैध।

जिला निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि 23 अक्टूबर 2025 को नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।


 

  • Related Posts

    देवघर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिंग रोड मुआवजा दिलाने के नाम पर घूस लेते प्रधान लिपिक और अनुसेवक गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading