8 महिला कॉन्स्टेबलों ने DCP रैंक के अधिकारियों पर लगाए रेप के आरोप, जानें पुलिस ने क्या कहा

महाराष्ट्र पुलिस की महिला कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां एक साथ 8 महिला पुलिस की कर्मचारियों ने पुलिस कमिश्नर, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इन महिला कॉन्स्टेबलों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर सामूहिक दुष्कर्म करने के भी आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है। महिला कॉन्स्टेबलों ने DCP रैंक तक के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की है।

महिला कॉन्स्टेबलों ने लिखा पत्र

दरअसल महाराष्ट्र पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर काम करने वाली 8 महिला कर्मचारियों ने सरकार समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को खत लिखा है। इस खत के अनुसार उन्होंने अपने ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने खुद के डिपार्टमेंट के बड़े अधिकारियों पर बलात्कार के आरोप लगाए हैं। महिला कॉन्स्टेबलों ने पत्र में डीसीपी रैंक के अधिकारी समेत 3 और अधिकारियों पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

मुंबई पुलिस विभाग के MT विभाग का मामला

बता दें कि 8 महिला पुलिस कॉन्स्टेबलों ने इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर, उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर शिकायत की है। ये सभी महिला पुलिस की कर्मचारी मुंबई पुलिस विभाग के MT डिपार्टमेंट में पोस्टेड हैं। इसी विभाग में पोस्टेड एक DCP रैंक के अधिकारी समेत तीन अन्य अधिकारियों पर बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है। महिला कॉन्स्टेबलों ने यह भी आरोप लगाया है कि इन्हें सरकारी गाड़ी से घर ले जाकर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है।

पुलिस ने लेटर को बताया फर्जी

वहीं अब इस मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है। पुलिस ने कहा है कि यह लेटर उन महिला कॉन्स्टेबलों ने नहीं लिखा है। साथ ही यह भी बताया कि किसी ने उनके फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि इस तरह से फर्जी लेटर सोशल मीडिया पर घूमाने वाला और फर्जी हस्ताक्षर करने वाला कौन है? मुंबई पुलिस के स्पेशल पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने कहा कि यह फर्जी लेटर है। सभी के हस्ताक्षर फर्जी किए गए हैं, किसी ने यह पत्र जानबूझकर किसी बुरे इरादे से सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया है। हम उसकी तलाश कर रहे हैं और उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    बांका में धान खरीद घोटाले का बड़ा आरोप: 50 लाख से ज्यादा की गड़बड़ी, पैक्स अध्यक्ष निलंबित

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 13 जून 2026 का दिन किस राशि के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…