विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी के भागलपुर शाखा में मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

भागलपुर : विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-भागलपुर कार्यालय में आज दिनांक 26 जनवरी 2025 को 76वें गणतंत्र दिवस समारोह को केन्द्र के दायित्ववान कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगे ध्वज को डॉ. (प्रो) दिलीप कुमार अग्रवाल (नगर संचालक, भागलपुर) द्वारा फहराया गया।

गणतंत्र दिवस के उत्सव-उद्देश्य एवं राष्ट्रीय कर्तव्य बोध विषय पर केंद्र के प्रो.राजभूषण प्रसाद (विभाग संचालक, भागलपुर), श्री विजय कुमार वर्मा (बिहार-झारखंड प्रान्त सम्पर्क प्रमुख), श्री चितरंजन पांडे(नगर सह-प्रमुख, भागलपुर), डॉ. विजय मिश्रा(नगर सम्पर्क प्रमुख, भागलपुर), श्री सुरेश प्रसाद सिंह आदि ने अपने वक्तव्य रखें। सुश्री पुष्पा, अदिति, जीया, रंजन, दीपशिखा, और राधा ने देश भक्ति गीत प्रस्तुती के साथ विवेकानन्द केन्द्र के स्वदेश मंत्र का सामूहिक पाठ संतोष कुमार द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों को कराया गया। संपूर्ण उत्सव व्यवस्था का संचालन युवा कार्यकर्ता सन्नी (सूरज) के साथ कार्यक्रम में युवा समाजसेवी और केंद्र के जिला प्रवक्ता नीलराज, नीतीश, निक्की-आनंद आदित्य एवं उनके युवाओं के साथ-साथ बालक बालिकाओं की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    गाजियाबाद में सनसनी: बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, छुट्टी और वेतन विवाद में गार्ड बना कातिल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नागौर में दिल दहला देने वाली वारदात: बोरे में मिली बुजुर्ग महिला की लाश, लूट के बाद हत्या की आशंका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *