दो दिवसीय सघन वाहन जांच में 747 अभियुक्त गिरफ्तार

पटना, 13 अगस्त।अपराधियों की धरपकड़ और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 10 और 11 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों और वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 747 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, जिनमें 424 अभियुक्त ऐसे थे जिनके खिलाफ पहले से गिरफ्तारी वारंट जारी था।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, वाहन जांच के क्रम में 51 हजार लीटर देसी शराब, 1,263 लीटर विदेशी शराब और 30,145 लीटर जावा महुआ जब्त किए गए। शराब के नशे में पाए गए 21 व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 600 ग्राम स्मैक, 54.45 किलो गांजा और 14 लीटर कफ सिरप बरामद किया।

अभियान के दौरान सात हथियार और दो खोखे भी जब्त किए गए। ये बरामदगी पटना, भोजपुर, खगड़िया, समस्तीपुर और अररिया जिलों से हुई। साथ ही, दो देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया।

पूरे अभियान में 51,225 वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 98,54,100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान 76 ऐसे वाहन भी मिले जिनकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी और जिनका इस्तेमाल पूर्व में आपराधिक घटनाओं में किया गया था।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ सरकारी डॉक्टर समेत 4 तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन जब्त

    Continue reading
    समस्तीपुर के रोसड़ा में बड़ी कार्रवाई, डकैती की योजना बना रहे 7 अपराधी गिरफ्तार; दो लोडेड पिस्टल, जिंदा कारतूस, लूटी गई बाइक–स्कूटी और कैमरा बरामद

    Continue reading