भागलपुर :दबंग के द्वारा अपने ही जमीन पर कब्जा दिलाने को लेकर बुजुर्ग पहुंचे एसपी कार्यालय

भागलपुर: अपने ही जमीन पर दबंग के द्वारा कब्जा करने को लेकर नाथनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी अजय मंडल एसएसपी कार्यालय में आवेदन देने आए। इसको लेकर अजय मंडल ने कहा कि हमारे पैतृक संपत्ति पर बदमाशों का नजर है।

उक्त जमीन का जिला निबंधन कार्यालय में मेरे नाम से जमाबंदी भी है। फिर भी हमारे ही गांव के विनोद मंडल ,सुबोध मंडल ,कारु मंडल एवं अन्य व्यक्ति के द्वारा हमारे जमीन को दखल कब्जा करना चाहते हैं।

इसको लेकर जब हम नाथ नगर थाना भी गए तो वहां से हमें डांट फटकार कर भगा दिया। इसके बाद हम एसएसपी कार्यालय में आवेदन देने आए हैं। अब देखने वाली बात होगी क्या भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक हमारे जमीन पर हमें कब्जा दिला पाते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर सड़क हादसा, साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक; पति-पत्नी गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    सजौर बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद, झड़प के बीच बुजुर्ग की मौत से इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…