दो सड़क हादसों में 6 युवकों की मौत, बीच सड़क पर दिखा काल का तांडव

बिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की कहीं न कहीं जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आया है। जहां दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 युवकों की मौत हो गयी। इस हादसे के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले में रविवार की शाम को रफ्तार के कहर ने आधा दर्जन लोगों की जान ले ली। दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हुई है। पहली घटना रूपौली की है जहां टीकापट्टी-डुमरी पथ पर तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक अनियंत्रित हुई और सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी।

जबकि दूसरी घटना डगरुआ थाना क्षेत्र की है जहां एक बाइक पर सवार तीन युवकों को एक ट्रक ने रौंद दिया। तीनों की मौत इस हादसे में हो गयी। रविवार की शाम के बाद हुई इन दोनों घटनाओं के मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। पूर्णिया के रूपौली में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। टीकापट्टी-डुमरी पथ पर रविवार की देर शाम को तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक यामाहा आरवन फाइव दुर्घटनाग्रस्त होने से उसपर सवार तीन युवक की मौत हो गयी।

टीकापट्टी लंका टोला के समीप हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गयी. बताया गया कि बाइक पर सवार युवकों में टीकापट्टी बाजार और उसके बगल के रहनेवाले युवकों में जिमी कुमार पिता रामानंद यादव, रोहित कुमार पिता मनोज चौधरी और विशाल कुमार पिता नीरज कुमार मंडल थे।दुर्घटना के बाद लहूलुहान तीनों युवक को आनन-फानन में परिजन रेफरल अस्पताल ले गये। हालांकि अस्पताल में डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी घटना पूर्णिया के डगरुआ थाना क्षेत्र की है जहां रविवार की रात करीब 9 बजे एक ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। वहीं हालात को भांपकर ट्रक लेकर चालक मौके पर से फरार हो गया। यह घटना डगरुआ थाना क्षेत्र के विश्वासपुर चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। पुलिस ने तीनों युवकों के शव को जब्त करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *