भागलपुर : गंगा में डूबने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

भागलपुर:भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। कमरगंज इलाके में सुबह करीब 7 बजे खेलते समय गंगा में बह गई 6 वर्षीय मौसम कुमारी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह तीन-चार बच्चे गंगा किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान मौसम कुमारी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। बढ़े हुए जलस्तर के कारण बच्ची को तुरंत बचाया नहीं जा सका।

मौसम कुमारी के पिता अरविंद पासवान, जो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, इस हादसे से दुखी हैं। परिवार में मृतका के अलावा दो भाई और एक बहन है। इस दुखद घटना से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बच्ची की तलाश में जुट गए। करीब 10 से 15 घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची का शव बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

गांव में मासूम की मौत से शोक की लहर है। ग्रामीणों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


 

  • Related Posts

    राज्यसभा में ‘पंच’ के बाद NDA का प्रहार! मांझी बोले— “पैसे लेकर टिकट दोगे तो विधायक भागेंगे ही”; विजय सिन्हा का तंज— “राजद में बंधुआ मजदूर हैं विधायक”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्व रेलवे के ‘रियल हीरोज’ का होगा सम्मान! 100 रेलकर्मियों को ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’; जानें कैसे चुने गए ये ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading