6 साल के बच्चे का अपहरण, बेतिया पुलिस ने 6 घंटे में कराया सकुशल बरामद

गोरखपुर से दबोचा गया अपहरणकर्ता, रेल GRP और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मिली सफलता

बेतिया, 16 सितंबर 2025।पश्चिम चंपारण जिले की बेतिया पुलिस ने सोमवार को अपनी त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। लौरिया थाना क्षेत्र से अपहृत 6 वर्षीय आर्यन को पुलिस ने मात्र 6 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया और अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया।

कैसे सुलझा मामला

आज दोपहर करीब 12:40 बजे लौरिया निवासी अनुप कुमार श्रीवास्तव ने अपने बेटे आर्यन के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। पिता ने बताया कि विद्यालय में एक अज्ञात व्यक्ति बच्चे के बारे में पूछताछ कर रहा था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और जांच शुरू कर दी।

पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेतिया सदर-1 के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। शिक्षक को आए कॉल और मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच की गई। मानवीय इनपुट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस को पता चला कि अपहरणकर्ता पीला टी-शर्ट पहने हुए था और वह विद्यालय के सामने से ही बच्चे को ले गया।

तकनीकी इनपुट से लोकेशन गोरखपुर के आसपास मिली। आशंका जताई गई कि आरोपी रामनगर स्टेशन से अवध असम एक्सप्रेस के जरिए गोरखपुर पहुंचा है।

रेल GRP और गोरखपुर पुलिस ने दी मदद

बेतिया पुलिस ने तुरंत गोरखपुर GRP और वरीय पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से संपर्क साधा। आरोपी और बच्चे की तस्वीरें साझा की गईं। गोरखपुर पुलिस और रेल GRP ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की बड़ी उपलब्धि

महज 6 घंटे के भीतर अपहृत बच्चे की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी ने बेतिया पुलिस की सतर्कता और तत्परता को साबित किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

जांच टीम में शामिल अधिकारी

  • विवेक दीप, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेतिया सदर-11
  • गोरख बैठा, पुलिस उपाधीक्षक (विशेष अपराध)
  • अत्तनु दत्त, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) बेतिया
  • राजीव कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक शिकारपुर
  • इंद्रजीत पासवान, पु.अ.नि., विशेष आसूचना इकाई
  • सुधीर कुमार, अपर थानाध्यक्ष लौरिया
  • ओम प्रकाश गुप्ता, पु.अ.नि., विशेष आसूचना इकाई
  • जयशल कुमार, पु.अ.नि., लौरिया थाना
  • सौरभ कुमार, पु.अ.नि., लौरिया थाना
  • पवन कुमार, पु.अ.नि., लौरिया थाना
  • विशेष आसूचना इकाई और थाना से तैनात सिपाही बल

 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading