बीपीएससी 70वीं संयुक्त परीक्षा में 501 पद बढ़ेंगे

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी ) की 70 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत होने वाली नियुक्ति में 501 पदों की बढ़ोतरी होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रखंड सहाकारिता पदाधिकारी के 501 पदों की रिक्तियां बीपीएससी को भेजी हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विभिन्न विभागों से प्राप्त होने वाले रिक्त पदों की जांच कर उन पर नियुक्ति के लिए अनुशंसा विभिन्न आयोग एवं संस्थानों को भेजी जा रही है। इसी क्रम में सहकारिता विभाग से प्राप्त रिक्त पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा गया है। मूल विज्ञापन में इन पदों का उल्लेख नहीं है, लेकिन बीपीएससी वर्तमान में जारी नियुक्ति प्रक्रिया के तहत ही इन पदों को भी भर सकता है। इससे अभ्यर्थियों को लाभ होगा। बीपीएससी की 70 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में अब कुल पदों की संख्या ढाई हजार से अधिक हो जाएगी। बीपीएससी ने कुल 1927 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की थी, बाद में इसमें 70 पद शामिल किए गए।

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *