भागलपुर | 03 अगस्त 2025 | घोघा से अनोखी लव स्टोरी
प्यार की कोई उम्र नहीं होती, ये तो सुना ही होगा… लेकिन भागलपुर के घोघा में जो हुआ, उसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। 50 साल की महिला, जो नानी भी है, अपने बेटे की उम्र के लड़के से ब्याह रचा कर गांव लौटी तो खलबली मच गई।
गुजरात में हुई सेटिंग, गांव में बजा बैंड-बाजा
कहलगांव के शोभनाथपुर की ज्योति देवी गुजरात में अपने पति और बेटे के साथ रहती थी। वहीं उसे पक्कीसराय गांव के 18 साल के मजदूर कन्हाई से आंखें चार हो गईं। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ा, और फिर… शादी कर ली।

अब तीन दिन पहले जब ये ‘जोड़ी नंबर 1’ गांव पहुंची, तो पूरे मोहल्ले में तमाशा शुरू हो गया।
पंचायत बैठी, बेटी चिल्लाई — “मम्मी घर चलो”, लेकिन मम्मी को चाहिए लौंडा!
महिला के तीन बेटियां, एक बेटा और कई नाती-नतनी हैं। जब खबर फैली तो परिजन पहुंच गए लड़के के घर, पंचायत बैठी, लोग समझाने-बुझाने में लगे, लेकिन ज्योति देवी टस से मस नहीं हुईं।
कह दिया साफ-साफ —
“प्यार किया है, जबरदस्ती नहीं… अब यहीं रहूंगी!”
थाने तक पहुंचा मामला, बेटी ने दी आवेदन
मां की “जिद” से परेशान बेटी ने घोघा थाने में आवेदन दे डाला — “मेरी मां को लौटा दो!” पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है।
गांव में चर्चा का बाजार गर्म — “अब समाज का क्या होगा?”
गांव के लोग इस शादी को लेकर बुरी तरह नाराज़ हैं। किसी ने कहा “बेशर्मी की हद है ये”, तो किसी ने कहा “अब माएं ही ऐसा करने लगें तो बेटियां क्या करेंगी?”।
“अम्मा तो निकली फिल्मी लव स्टोरी की हीरोइन!”
जहाँ एक ओर बेटा-बेटी अपनी मां को नानी बना चुके हैं, वहीं अब मां दुल्हन बनी लौंडे संग honeymoon mood में है।
**गांव वाले पूछ रहे हैं —
ये प्यार है या ‘पेंशन प्लान’?**


