पटना जंक्शन पर ट्रॉली बैग से 50 लाख कैश बरामद, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से शख्स गिरफ्तार

पटना जंक्शन ने उस वक्त हड़कंप मच गया जब आरपीएफ की टीम ने वंदे भारत ट्रेन में एक ट्रॉली से भारी मात्रा में कैश बरामद किया। ट्रॉली बैग में पांच-पांच सौ के नोट की गड्डियां भरी थीं। भारी मात्रा में कैश देखकर आरपीएफ के जवान दंग रह गए। ट्रॉली बैग में 50 लाख रुपए थे। इस मामले में एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, पटना जंक्शन पर तैनात आरपीएफ की टीम ने शक के आधार पर युवक के ट्रॉली बैग की चेकिंग की। पुलिस को शक था की बैग में शराब की बोतलें हैं लेकिन जब पुलिस के जवानों ने बैग को खोला तो लाखों रुपए देखकर दंग रह गए। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम बजरंग सिंह ठाकुर बताया और कहा कि वह झारखंड के रामगढ़ का रहने वाला है।

युवक ने आरपीएफ को बताया है कि वह रांची से 50 लाख रुपए लेकर वंदे भारत ट्रेन से पटना पहुंचा था। पटना में किसी शख्स को 50 लाख रुपए देने थे। शनिवार की रात पुलिस ने बजरंग सिंह को पकड़ा था और उससे पूछताछ कर रही है हालांकि युवक ने पुलिस को यह नहीं बताया है कि पैसे किसे और क्यों देने थे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी रकम किसे और क्यों दी जाने वाली थी।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…