भागलपुर के मायागंज अस्पताल में 50 बेड का शिशु एमसीएच वार्ड छठ बाद होगा शुरू

भागलपुर में तीन साल से तैयार होने के बावजूद बंद चल रहे शिशु अस्पताल को छठ बाद शुरू कराने की योजना पर काम होना शुरू हो चुका है। मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. उदय नारायण सिंह ने कहा है कि एमसीएच बिल्डिंग में चल रहा डेंगू वार्ड अब बंद कर दिया गया है। अब यहां शिशु वार्ड का संचालन होगा। चूंकि छठ में अस्पताल की नर्सें छुट्टीपर रहेंगी। छठ बाद स्त्री एवं प्रसव रोग व शिशु रोग विभाग के एचओडी संग बैठक होगी और तय गाइडलाइन से काम पूरा होगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *