दिल्ली में इमारत गिरने से भागलपुर के दो समेत 5 मरे

नई दिल्ली/भागलपुर। दिल्ली के बुराड़ी में सोमवार की शाम चार मंजिला इमारत के गिरने से भागलपुर के जीजा-साला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। हादसे में घायल हुए 12 लोगों का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मंगलवार को गैर इरादतन हत्या एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी बिल्डर योगेंद्र भाटिया को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों में भागलपुर के खरीक के पूर्वी घरारी निवासी मजदूर सरफराज (22), पिता स्व. नजीद, बिहपुर के बभनगामा निवासी कादिर (35), पिता स्व. हद्दो, मोतिहारी निवासी अनिल गुप्ता और उत्तर प्रदेश के महोबा निवासी दो बहनें राधिका व साधना शामिल हैं। एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार देर रात ही सात साल की राधिका का शव निकाला था। मंगलवार सुबह उसकी बहन साधना के शव को बचाव दल ने मलबे से बाहर निकाला।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *