भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन राज्य के अंदर से सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में 5 लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मादापुर गांव में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे में बने हुए डिवाइडर से जा टकराई और इसी दौरान पांच लोगों कि मौके पर मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना की सुचना नजदीकी थाने कि पुलिस को दी उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम शव की पहचान करने में लगी हुई है।

बताया जा रहा है कि, इस स्कॉर्पियो में करीब आधा दर्जन व्यक्ति सवार थे। जिसमें  5 व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। यह हादसा मुजफ्फरपुर के मादापुर फोर लाइन पर हुआ है। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गया था जिसके कारण 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लाया गया है। फिलहाल यह लोग डॉक्टर की निगरानी में हैं।

 

  • Related Posts

    पटना सिटी में अपराधियों ने ईंट-भट्ठे के बुजुर्ग मुंशी की बेरहमी से हत्या; चेहरे को ईंटों से कूचा, इलाके में दहशत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बेगूसराय में ‘नीतीश’ का देसी अंदाज! भाग रही महिलाओं को मंच से टोका— “काहे भाग रही हो, हम बंद कर दें?”; पुरानी सरकार पर बरसे सीएम, बोले- “अब डरावना वक्त खत्म”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *