5 को बैठक करेंगे मुख्य सचिव, श्रावणी मेले की तैयारियों का लेंगे जायजा

बिहार : राज्य में श्रावणी मेला के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इसकी तैयारी को लेकर 5 जुलाई को राज्य के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा की अध्यक्षता में विशेष बैठक होगी।

इसमें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों के अलावा प्रमंडलीय आयुक्त, पटना, भागलपुर, सारण, जमुई समेत अन्य संबंधित जिलों के डीएम एवं एसपी समेत अन्य सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे।

बैठक में तैयारी को लेकर विस्तृत समीक्षा की जाएगी, ताकि कांवरियों को रास्ते में किसी तरह की समस्या नहीं हो। सुरक्षा से लेकर सभी मूलभूत चीजों की व्यवस्था पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। उधर, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसके आयोजन को लेकर अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। राज्य में करीब 16 स्थानों पर श्रावणी मेला का आयोजन किया जाता है। इन सभी स्थानों पर तमाम मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने पर मंथन किया जा रहा है। इसे लेकर सभी संबंधित जिलों को जल्द ही विभाग के स्तर से आवंटन भी जारी कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़े..

बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

Share Add as a preferred…

पटना हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शातिर जयपुर से गिरफ्तार: विशेष जांच टीम (SIT) ने आरोपी अनिश कुमार वर्मा को दबोचा

Share Add as a preferred…