46 साल बाद बदलेगा बिहार पुलिस मैन्युअल

राज्य के पुलिस महकमे का मैन्युअल संशोधित होने जा रहा है। इसे बिहार पुलिस हस्तक, 1978 भी कहा जाता रहा है। 46 साल बाद इस मैन्युअल को संशोधित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इससे पहले 1978 में इसे संशोधित करके प्रकाशित किया गया था। इतने लंबे समय में कानून के क्षेत्र में जितने भी बदलाव हुए हैं, नए कानून से जुड़े प्रावधान और पुलिस महकमे में अब तक लिए गए सभी महत्वपूर्ण निर्णयों को नये पुलिस मैन्युअल में समाहित करने की तैयारी है।

इन सभी नए बदलावों के अलावा पुलिस से जुड़े सभी आद्यतन निर्देशों को भी इसमें शामिल किया जा रहा है। नये मैन्युअल को तैयार करने के लिए गृह विभाग में हाल ही प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई थी। इसमें इसे अंतिम रूप देने के लिए पुलिस के साथ गृह महकमे के भी पदाधिकारियों को योगदान करने के लिए कहा गया है। गृह और पुलिस महकमा इसे अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। बिहार में आजादी के पहले का ही मैन्युअल चला आ रहा था जिसे 1978 में संशोधित कर प्रकाशित किया गया।

Related Posts

बिहार को मिल सकता है नया राज्यपाल, 12 मार्च को पटना पहुंच सकते हैं सैयद अता हसनैन

Share Add as a preferred…

Continue reading
बिहार का मौसम बदल रहा करवट: दिन में बढ़ी गर्मी, 9–11 मार्च के बीच आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

Share Add as a preferred…

Continue reading