सारण में आभूषण दुकान से 40 लाख की लूट, फायरिंग में पड़ोसी दुकानदार को गोली मार किया घायल

बिहार में सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपराधियों ने सोना-चांदी की दुकान से करीब 40 लाख रुपए के आभूषण लूट लिये।

सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि कोलहुआं बाजार स्थित प्रियंका ज्वैलर्स प्रतिष्ठान पर दो मोटरसाइकिल पर सवार चार नकाबपोश अपराधी पहुंचे। इसके बाद अपराधियों ने हथियार के बल पर 20 किलो चांदी तथा 250 ग्राम सोना का आभूषण लूट लिए। लूट के बाद भागने के दौरान अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की। पड़ोसी दुकानदार अनूप कुमार को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। अनूप कुमार के बाएं हाथ में गोली लगी। इसके बाद घायल दुकानदार अनूप को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *