सड़क हादसे में दो परीक्षार्थी सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत, जख्मी का चल रहा इलाज

जिसमें दो भाई और दो इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी सहित 4 लोग शामिल हैं. एक परीक्षार्थी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जिसका इलाज निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है. घटना जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र की है.

प्रसाद खाकर लौट रहे युवक की मौत: पहली घटना बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन के निकट गुमटी की है. जहां सरस्वती पूजा कर दोस्त के यहां से प्रसाद खाकर लौट रहे इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र सुजवल गांव निवासी शंभु साहनी का 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार था. जो रेलवे ट्रैक से होते हुए मुरौरा गांव जा रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया.

सड़क हादसे में दो भाईयों की मौत: दूसरी घटना परबलपुर थाना क्षेत्र सोनचरी मोड़ के पास की है. जहां सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक की मौत हो गई. दोनों मृतक रिश्ते में भाई लगते थे. हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क जाम कर हंगामा करने लगें. मृतक की पहचान चुन्नू पासवान और विक्रम कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि बाइक पर सवार दोनों इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर से चौसंडा गांव जा रहे थे.

“राहगीर को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर इमली के पेड़ से जा टकराई. जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.”मृतक के परिजन

छात्र को ट्रैक्टर ने रौंदा: वहीं तीसरी घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र रामघाट बाजार की है. जहां सड़क किनारे बाइक पर परीक्षा देने जाने के लिए खड़े युवक को ईंट लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया. वहीं भागने के क्रम में ट्रैक्टर बंद पड़े झोपड़ीनुमा चाय के दुकान को क्षतिग्रस्त करते हुए 10 फिट गड्ढे में जा गिरा. इस घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा इलाजरत है.

एक छात्र का चल रहा है इलाज: मृतक छात्र की पहचान करायपरसुराय थाना क्षेत्र नेसरा गांव निवासी पंकज कुमार के 18 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायल छात्र शिवम कुमार गंभीर रूप से जख्मी इलाजरत है. फिलहाल घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने परिजनों को सौप दिया है. वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है.

  • ये भी पढ़े..

    NEET आंदोलन की गूंज बांकीपुर उपचुनाव तक! छात्र प्रदर्शन से बदलेगा चुनावी समीकरण या बरकरार रहेगा BJP का गढ़?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *