बिहार में ठनका से 4 लोगों की मौत, भागलपुर समेत 12 जिलों में बारिश की चेतावनी

भागलपुर ब्यूरो रिपोर्ट | 14 अप्रैल 2025

बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। रविवार और सोमवार को आंधी, बारिश और वज्रपात (ठनका) ने कहर ढाया है। राज्य में ठनका गिरने से चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मौसम विभाग ने सोमवार को भागलपुर समेत 12 जिलों में बारिश और 27 जिलों में वज्रपात व तेज हवा की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में भारी नुकसान

  • नालंदा: आंधी-पानी और ठनका से दो लोगों की मौत। एक महिला ठनका की चपेट में आई, जबकि एक बुजुर्ग की छत से गिरकर मौत हो गई।
  • गोपालगंज: बरौली प्रखंड के कोइरिहता गांव में गेहूं की फसल समेट रहे किसान की वज्रपात से मौत।
  • मुंगेर: हवेली खड़गपुर के दरियापुर मांझी टोला निवासी बिगन मांझी (40) की वज्रपात से मौत।

किन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी?

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में बारिश के आसार हैं।
सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज जैसे जिलों में तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी है।
मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

फसलों को भारी नुकसान

राज्य के कई हिस्सों में फसलों को व्यापक क्षति हुई है:

  • नालंदा: आम, मक्का, मूंगफली और पान की फसलें प्रभावित।
  • बेगूसराय: मक्का, उड़द, मूंग, प्याज को नुकसान।
  • नवादा: 30% गेहूं व मक्का की फसल बर्बाद।
  • जहानाबाद: आम के टिकोले झड़ गए।
  • सीवान: ओलावृष्टि से दौनी का कार्य प्रभावित।

लोगों से अपील है कि मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लें और आवश्यक सतर्कता बरतें।

  • Related Posts

    कालीदास रंगालय के नए भवन निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, तेजी से पूरा करने के निर्देश,निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *