ठाणे लिफ्ट हादसे में समस्तीपुर के 4 मजदूरों की मौत, CM नीतीश ने जताया दुख, दिए जाएंगे 2-2 लाख

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महाराष्ट्र के ठाणे के बालकुम में बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट गिरने की घटना से काफी मर्माहत है। इस हादसे में बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले 4 मजदूरों की मौत हो गयी है। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना में मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्.यमंत्री ने इस घटना में बिहार के मृत मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानीय आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिए सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *