भाजपा उम्मीदवार के 4.8 करोड़ नकद जब्त, चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज

निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि रिश्वतखोरी और मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के. सुधाकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनके पास से 4.8 करोड़ नकद जब्त किए गए हैं।

आयोग ने बताया कि कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर के चुनाव आयोग के उड़न दस्ते (एफएसटी) ने यह कार्रवाई की है। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर कहा कि चिक्कबल्लापुर के एफएसटी ने 4.8 करोड़ नकद जब्त किए हैं। चिक्कबल्लापुर निर्वाचन क्षेत्र की राज्य निगरानी टीम ने 25 अप्रैल को भाजपा उम्मीदवार के सुधाकर के खिलाफ एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।

 

  • ये भी पढ़े..

    सुल्तानगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

    Share Add as a preferred…