बिहार में डेंगू के 353 नए मरीज, पटना में 24 घंटे में मिले 99 नए मामले

बिहार में डेंगू के डंक का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा और नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है. बीते डेढ़ महीने से पूरा बिहार डेंगू के चपेट में है और राजधानी पटना हॉटस्पॉट बना हुआ है. बीते 24 घंटे में बिहार में डेंगू के 353 नए मामले आए हैं. इसमें सर्वाधिक 99 नए मामले सिर्फ पटना में ही मिले हैं।

पटना के अलावा भोजपुरी में 25 मरीज मिले हैं. प्रदेश में पटना के अलावा भागलपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुंगेर, वैशाली जैसे प्रदेश के सभी जिले डेंगू से प्रभावित हैं. प्रदेश में डेंगू के कुल ज्ञात मामलों की संख्या 10857 हो चुकी है. इसमें पटना में ही डेंगू मरीजों की संख्या 4718 है. अक्टूबर महीने में डेंगू के मामले कम होने के बजाय अब तक 4122 मरीज मिले हैं।

पटना में डेंगू के मामले बढ़ने के साथ-साथ गंभीर मरीजों की संख्या भी काफी बढ़ी है. पटना के चारों सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में कुल 89 मरीजों का इलाज चल रहा है. एम्स पटना में 22 मरीज, आईजीआईएमएस में 22 मरीज, पीएमसीएच में 25 मरीज और एनएमसीएच में 20 मरीज एडमिट हैं. वहीं पूरे प्रदेश की अगर बात करें तो प्रदेश के 12 मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में कुल 277 एडमिट मरीजों का इलाज चल रहा है. जिसमें भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्वाधिक 89 मरीज एडमिट है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में प्रदर्शन के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 500 अज्ञात लोगों पर केस; 40 से ज्यादा हिरासत में

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *