बिहार के 21 छोटे-बड़े शहरों के लिए पटना से चलेंगी 35 बसें, परमिट लेने की प्रक्रिया पूरी; देखें रूट चार्ट

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के बेड़े में गुरुवार को 43 डीलक्स नई बसें जुड़ जाएंगी। इसमें से 35 बसें राज्य के 21 छोटे-बड़े शहरों के लिए चलेंगी। इस रूट में राज्य के कई जिला मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालय जुड़ जाएंगे। आठ बस पटना प्रमंडल को मिला है।

पटना से देवघर, मुंगेर, मुंडेश्वरी, वाल्मीकि नगर, भागलपुर, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, सुपौल, जोगबनी, रक्सौल, अरेराज, सीतामढ़ी, नवादा, रजौली, गया, पूर्णिया, जहानाबाद सहित कई जगहों के लिए चलेंगी। सभी बसों के रूट परमिट लेने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसें फुलवारीशरीफ बस डिपो और बांकीपुर बस पड़ाव होते हुए राज्य के विभिन्न शहरों में जाएंगी और वापस आएंगी। सभी बसें डीलक्स है। प्रत्येक बस में 40 सीटें हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों में चलने के लिए बिहार राज्य परिवहन निगम के बेड़े में 2021 में 70 बसें शामिल हुई थी।

परिवहन निगम के पास 581 बस पहले से हैं। 43 के जुड़ जाने के बाद निगम के पास बसों की संख्या 624 बसें हो जाएंगी। निगम नगर बस सेवा में 140 से अधिक बसों का परिचालन कर रहा है। 30 इलेक्ट्रिक और 110 सीएनजी बसें राजधानी की सड़कों पर चल रही हैं। इसके अतिरिक्त परिवहन निगम 150 अनुबंध पर बसों का परिचालन राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए करा रहा है।

रूट बसों की संख्या
पटना से वाल्मीकि नगर दो
पटना से देवघर वाया मुंगेर दो
पटना से मुंडेश्वरी दो
पटना से जहानाबाद दो
पटना से किशनगंज दो
पटना से मधेपुरा दो
मधुबनी से पटना दो
घोघरडीहा से पटना दो
सुपौल से पटना दो
खौना से पटना दो
जोगबनी से पटना दो
रक्सौल से पटना एक
पागरा से पटना दो
अरेराज से पटना एक
सीतामढ़ी से पटना दो
नवादा से पटना एक
रजौली से पटना दो
गया से पटना एक
पूर्णिया से पटना दो
भागलपुर से पटना दो
गया से औरंगाबाद दो
जोगबनी से सिलीगुड़ी दो
लोचाघाट से पूर्णिया दो
लोचाघाट से किशनगंज दो

मुख्यमंत्री 43 नई डीलक्स बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

राज्य के अंतरक्षेत्रीय मार्गों पर 43 नई डीलक्स बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर बस परिचालन का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा के साथ परिवहन मंत्री शीला कुमारी भी शामिल रहेंगी।

परिवहन मंत्री ने बताया कि राज्य की जनता को सस्ती, सुलभ, सुगम, सुरक्षित एवं अत्याधुनिक सुविधायुक्त परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए 43 डीलक्स बसों का शुभारंभ किया जा रहा है। इन बसों का परिचालन राज्य के विभिन्न शहरों और कस्बों के बीच किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था और सुदृढ होगी। डीलक्स बसें पुशबैक, सीसीटीवी, एनाउंसमेंट सिस्टम, डिसप्ले बोर्ड, फायर फाइटिंग आदि से लैस होंगी।

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के द्वारा अभी कुल 581 बसों का परिचालन किया जा रहा है। इनमें 166 सीएनजी एवं 25 इलेक्ट्रिक बसें हैं। लोक निजी भागीदारी योजना के अंतर्गत कुल 141 बसें विभिन्न मार्गों पर चलाई जा रही है। पटना एवं दरभंगा से गाजियाबाद के लिए छह वाल्वो बसों का परिचालन कराया जा रहा है। बोधगया से काठमांडू मार्ग पर चार जबकि पटना से जनकपुर-नेपाल मार्ग पर तीन बसें चलाई जा रही हैं।

  • Related Posts

    बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन से जुड़े काम नहीं होंगे प्रभावित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना में LPG संकट पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: गैस एजेंसी सील, 132 सिलेंडर जब्त; कई लोगों पर FIR

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *