बिहार में दोपहर एक बजे तक 34.62% मतदान, जानिए किस सीट पर कितने फीसदी वोटिंग

बिहार में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में पांच सीटों सारण, हाजीपुर (सु.), सीतामढ़ी, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक बिहार में कुल वोटिंग 34.62% हुई है। वहीं मधुबनी में दोपहर 1 बजे तक 33.57%, सीतामढ़ी में 35.01% हाजीपुर में 33.10%, सारण में 33.67%, मुजफ्फरपुर में 37.80% मतदान हुआ है।

मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। और वोटर्स में काफी उत्साह है। इस चरण में 9436 बूथों पर वोट पड़ेंगे। इनमें 4699 बूथों पर सीधे भारत निर्वाचन आयोग नजर रखेगा। इस चरण में 95 लाख से अधिक मतदाता 80 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी व अली अशरफ फातमी, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्य सरीखे उम्मीदवारों की अग्निपरीक्षा भी होगी।

मतदान के 48 घंटे पूर्व सीतामढ़ी एवं मधुबनी संसदीय क्षेत्रों में नेपाल से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा सील कर दी गई है। चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए द वॉइस ऑफ बिहार (vob)  के साथ बने रहिए।

Related Posts

बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

Continue reading
मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

Continue reading