बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन का 32वां प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न, जल संसाधन मंत्री ने कहा – ‘अर्थव्यवस्था का मेरुदंड है मारवाड़ी समाज’

पटना | 3 अगस्त 2025: ज्ञान भवन, पटना में रविवार को बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन का 32वां प्रांतीय अधिवेशन भव्य तरीके से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा,
“मारवाड़ी समाज जिस वतन में बसता है, वहां की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में जुट जाता है। इनकी स्वतंत्रता संग्राम में भी उल्लेखनीय भूमिका रही है। यह समाज आज भी राज्य और राष्ट्र की अर्थव्यवस्था के मेरुदंड के रूप में कार्य कर रहा है।”
उन्होंने इस अधिवेशन की सफलता के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं भी दीं।


सजीव परंपरा और सम्मान का संगम

अधिवेशन की शुरुआत राजस्थानी साफा पहने सैकड़ों प्रतिनिधियों द्वारा निकाली गई विशाल रैली से हुई, जिसने शहर में सांस्कृतिक चेतना का संचार किया। रैली में ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी, भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी तथा विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ भी शामिल हुए।

नए अध्यक्ष ने संभाली कमान

सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार लोहिया, नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका और बिहार प्रांतीय अध्यक्ष युगल किशोर अग्रवाल की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर प्रांतीय नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश कुमार बंसल ने अपना कार्यभार विधिवत रूप से ग्रहण किया।


सम्मानित हुए भागलपुर के प्रतिनिधि

कार्यक्रम के दौरान भागलपुर से शामिल प्रतिनिधियों को विशेष सम्मान से नवाजा गया –

  • अशोक कुमार भिवानीवाला को विशेष कार्यसमिति सम्मान
  • अभिषेक जैन को विशेष सहयोग सम्मान
  • पदम जैन को विशेष सम्मान

कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद

कार्यक्रम में स्वागत भाषण संजय भालोटिया ने दिया जबकि धन्यवाद ज्ञापन संयोजक विनोद कुमार तोदी ने किया।


भक्ति संध्या में झूम उठे श्रद्धालु

अधिवेशन की सांस्कृतिक संध्या में बापू सभागार में आयोजित भव्य भजन संध्या में लोकप्रिय गायक हंसराज रघुवंशी ने बाबा भोलेनाथ के भजनों से समा बांधा। सावन के पावन महीने में शिव भक्ति में डूबे श्रद्धालु झूमते रहे।


प्रमुख उपस्थिति

सम्मेलन में देशभर से आए प्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से
अभिषेक जैन, अशोक भिवानीवाला, गिरधारी लाल जोशी, पदम् जैन, अभिषेक डालमिया, राजेश सराफ, लक्ष्मीनारायण डोकानियां, प्रो. दिलीप अग्रवाल, अनिल खेतान, ओमप्रकाश कनोडिया, प्रदीप जलान और रामगोपाल पोद्दार शामिल हुए।


 

  • Related Posts

    बिहार में मसूर की सरकारी खरीद को मंजूरी: 32,000 मीट्रिक टन खरीद, किसानों को MSP का सीधा लाभ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *