31 जनवरी तक छुट्टी पर गए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने 31 जनवरी तक अपनी छुट्टी बढ़ाने का आवेदन दिया है। उनकी छुट्टी की अवधि मंगलवार को खत्म हो चुकी थी।

मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने बताया कि श्री पाठक ने छुट्टी 16 से 31 जनवरी तक बढ़ाने के लिए आवेदन दिया है। पाठक ने 8 से 14 जनवरी तक उपार्जित अवकाश का आवेदन दिया था। बाद में उसे 16 जनवरी तक बढ़ा दिया। 9 जनवरी को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया।

जिसमें 8 जनवरी से 16 जनवरी तक शिक्षा विभाग के सचिव वैद्यनाथ यादव कोपाठक का दायित्व सौंपा गया था। बुधवार शाम पाठक ने अवकाश अवधि बढ़ाने का आवेदन फिर दिया।

Related Posts

समृद्धि यात्रा के तहत बैजानी पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 171 करोड़ की 88 योजनाओं की दी सौगात

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: RPF जवान की सतर्कता से दिव्यांग यात्री की बची जान

Share Add as a preferred…

Continue reading