
राजगीर मलमास मेला को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों की तैनाती 12 मई से 15 जून तक रहेगी। मेले के दौरान इन अधिकारियों के जिम्मे भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखना और प्रशासनिक समन्वय जैसे महत्वपूर्ण कार्य होंगे।
प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को मेले में किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहें। राजगीर में आयोजित होने वाला मलमास मेला धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमें हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।




