30 तक जुड़वा सकते हैं वोटरलिस्ट में नाम

 

पटना. राज्य के बाहर रह कर नौकरी, रोजगार और पढ़ाई करनेवाले लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अवसर दिया गया है. छठ महापर्व पर बिहार लौटनेवाले ऐसे विद्यार्थी और कामगारों को 30 नवंबर तक आवेदन करने का मौका मिला है. वह अपने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के माध्यम से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का आवेदन कर सकते हैं. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद राज्य में 27 अक्टूबर को राज्य की सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन किया गया था. इसके साथ ही अब मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए आवेदन पत्र स्वीकार किया जा रहे हैं. मतदाताओं को अपना नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र -6 में आवेदन करना होगा. इस प्रपत्र में आवेदकों को हिंदी- अंग्रेजी में अपना नाम दर्ज करना होगा, साथ ही किसी एक नातेदार का नाम व उपनाम देना है.

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर भागलपुर में प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *