स्कूल के लिए घर से निकले 3 बच्चे हुए गायब, अनहोनी की आशंका

नालंदा के बिहारशरीफ में तीन छात्र गायब हो गये हैं। स्कूल जाने के लिए घर से निकले तीन छात्र अचानक गायब हो गये हैं। मामला दीपानगर थानाक्षेत्र के मघरा सराय मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि तीनों छात्र 13 जनवरी की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे लेकिन स्कूल नहीं पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे नहीं मिले तब परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

लापता बच्चों की पहचान सोहनलाल के बेटे यशराज, हरवन गुप्ता के बेटे वरुण कुमार और शम्भू रजक के बेटे साहिल कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक गायब हुए तीनों छात्र सातवीं, पांचवीं और नौवीं क्लास में पढ़ते हैं। गली में लगे सीसीटीवी में बच्चों का घर से निकलते और स्कूल जाते हुए देखा जा रहा है।

तीनों बच्चे एक साथ मोहल्ले की गलियों से निकलते दिख रहे है। फिर एक ई-रिक्शा के पास कुछ देर आपस में बातचीत करते हैं। उसके बाद उसपर सवार हो कर एनएच-20 की ओर निकल जाते हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

  • Related Posts

    इंस्टाग्राम वाली ‘मोहब्बत’ और भागलपुर स्टेशन पर ‘दी एंड’! गोड्डा की नाबालिग छात्रा प्रेमी संग फरार; GRP ने दबोचा, अब पुलिस ले गई साथ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सहरसा में ‘इश्क’ का खूनी क्लाइमेक्स! शक की आग में भस्म हुआ 15 साल पुराना प्रेम विवाह; पत्नी का कत्ल कर फंदे पर झूला पति

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *