’23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा’, चंद्रयान-3 में महिला वैज्ञानिकों ने बड़ी भूमिका निभाई: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के बाद स्वदेश वापस लौट आए हैं। वे ग्रीस की राजधानी एथेंस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे। बेंगलुरु एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी के स्वागत के लिए इकट्ठा हुए। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट के पास लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के हर कोने में भारत की इस सफलता की गूंज है। इसरो कमांड सेंटर पहुंचकर पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसरो के वैज्ञानकों ने उन्हें पूरे मिशन की जानकारी दी।

23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान ऐलान किया कि 23 अगस्त, जिस दिन चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरा उस दिन को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा।

चंद्रयान-3 में महिला वैज्ञानिकों ने बड़ी भूमिका निभाई-पीएम मोदी

चंद्रयान-3 में देश की महिला वैज्ञानिकों.. देश की नारीशक्ति ने बड़ी भूमिका निभाई है। चंद्रमा का शिवशक्ति प्वाइंट सदियों तक भारत के इस वैज्ञानिक और दार्शनिक चिंतन का साक्षी बनेगा।

चंद्रयान-2 जिस प्वाइंट तक पहुंचा उसका नाम तिरंगा-पीएम मोदी

चार साल पहले चंद्रयान-2 जिस जगह तक पहुंचा था उसका नाम भी रखने की बात थी लेकिन उस समय की परिस्थितियों में हम नहीं नाम रख पाए। हमने उस वक्त फैसला लिया कि जब चंद्रयान-3 की सफलता मिलेगी तब उसका नाम रखा जाएगा। चंद्रयान-2 ने जिस जगह अपने पदचिन्ह छोड़े उस जगह को तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा। यह प्वाइंट हमें यह सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती। दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो सफलता मिलकर ही रहती है।

जिस जगह मून लैंडर उतरा उसे शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जिस जगह पर मून लैंडर उतरा है उस प्वाइंट को शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा।

विक्रम का विश्वास, प्रज्ञान का पराक्रम

विक्रम का विश्वास है तो दूसरी तरफ प्रज्ञान का पराक्रम है.. प्रज्ञान लगातार चंद्रमा पर अपने पदचिन्ह छोड़ रहा है। आप सबका जितना गुणगान करूं वो कम है.. जितनी सराहना करूं वो कम है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *