20 को पटना आएंगे पीएम मोदी , रात्रि विश्राम करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 20 मई को पटना में रात्रि विश्राम कर सकते हैं। 21 मई को बिहार में होने वाले दो चुनावी सभाओं के पहले पीएम का रात्रि विश्राम का कार्यक्रम पटना में बन रहा है।

बिहार भाजपा के नेताओं ने कहा कि 20 मई की रात पीएम पटना पहुंच जाएंगे। वे रात्रि विश्राम राजभवन में ही करेंगे। इसके बाद अगले दिन पीएम दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के परिजनों से मिलने राजेंद्रनगर जाएंगे। इसके बाद पीएम की दो चुनावी सभा बिहार में होगी। इसमें पहली सीवान जिले में सीवान/महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र की सीमा पर गोरियाकोठी विधानसभा में होगी। पीएम की दूसरी सभा पूर्वी चम्पारण में होगी।

19 को बेतिया में शाह की सभा : गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं। गृह मंत्री की चुनावी सभा 19 मई को बेतिया में होगी। गृह मंत्री की चुनावी सभा बेतिया के बड़ा रमना मैदान में दिन के सवा तीन बजे होगी।

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…