बिहार सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के 2 खिलाड़ियों ने निशानेबाजी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

बिहार के सिवान में 33वीं बिहार राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक-07.08.2023 से 14.08. 2023 तक दिग्गविजय सिंह शूटिंग रेज, चनैर, सिवान तथा कल्याण बिगहा इंडोर शूटिंग रेंज, हरनौत, नालन्दा में किया गया था।

उक्त प्रतियोगिता में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार, पटना से निशोनबाजी खेल के दो खिलाड़ी 1. रंजीत कुमार भारती एवं प्रवीण कुमार, उच्चवर्गीय लिपिकों ने भी भाग लिया।

रंजीत कुमार भारती ने उक्त प्रतियोगिता के 50 मीटर .22 प्रोन पोजिसन एवं 25 मीटर स्टार्न्डड पिस्टल में एक स्वर्ण पदक, एक रजत पदक एवं एक कास्य पदक प्राप्त किया। वहीं  प्रवीण कुमार ने 50 मीटर .22 प्रोन पोजिसन में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

खिलाडियों के इस उपलब्धि पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार, पटना के निदेशक अमीत कुमार IPS ने बधाई दी एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर विभाग के उप सचिव, संजय कृष्ण एवं विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार ने भी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

 

  • ये भी पढ़े..

    CJP प्रदर्शनकारियों के पासपोर्ट रद्द होने की खबरों पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, अफवाहों का किया खंडन

    Share Add as a preferred…

    RSS ने CJP पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- आंदोलन को भारतीय रखें, विदेशियों की कठपुतली न बनें

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *