सड़क दुर्घटना में JDU नेता सहित 2 की मौत, कई घायल

बिहार के अरवल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक सड़क हादसे में JDU नेता की मौत हो गई है. जबकि इसके अलावा 1 और व्यक्ति की भी मृत्यु की खबर है. बताया जा रहा है कि जदयू नेता की कार एक कंटेनर से टकरा गई, वे लोग झारखंड के रजरप्पा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे. इस भीषण टक्कर में जदयू जिला उपाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री सदस्य जीतन शर्मा समेत दो अन्य लोगों ने अपनी जिंदगी गंवा दी है.

वहीं, इसके अलावा कुल तीन लोग घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुल 5 लोग इस कार में सवार थे. ये सभी लोग अरवल के ही रहने वाले थे. हादसे के बारे में जानकारी मिली है कि यह दुर्घटना नेशनल हाइवे 139 पर बुलाकी बिगहा गांव के पास घटित हुई है.

जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है. किसी ने इस बात की कल्पना भी नहीं की थी कि रजरप्पा मंदिर से दर्शन कर लौटने के क्रम में कुछ ऐसा हो जाएगा कि 2 परिवार ही उजर जाएंगे. यह घटना दुखद है. उधर घायलों को मौत के मुंह से बचाने की भी कवायद जारी है.

  • Related Posts

    पटना के गांधी मैदान में सजेगी ‘उन्नत बिहार’ की महफिल! सोना महापात्रा, शान और पापोन बिखेरेंगे सुरों का जादू; बिहार दिवस 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *