2 IPS अधिकारियों का तबादला, शिवदीप लांडे पटना और राकेश राठी भेजे गये पूर्णिया

पुलिस महकमें से जुड़ी बड़ी खबर पटना से आ रही है। भारतीय पुलिस सेवा के 2 अधिकारियों का तबादला किया गया। पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) पटना से 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश राठी को पूर्णिया भेजा गया है।

राकेश राठी को पूर्णिया का आईजी बनाया गया है। वही पूर्णिया के आईजी 2006 के आईपीएस अधिकारी लाण्डे शिवदीप वामनराव को पटना भेजा गया है। लांडे को पटना का पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) बनाया गया है। गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है।

बता दें कि ‘सुपरकॉप’ व ‘सिंघम’ जैसे उपनाम से चर्चित शिवदीप वामनराव लांडे ने बीते दिनों भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया था। यह खबर हर किसी को चौंकाने वाला था। इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब होने लगी। उनके इस कदम से फैंस में मायूसी देखने को मिली। लोग उनसे मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचने लगे थे। हालांकि उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया।  पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी शिवदीप लांडे का तबादला अब पटना किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…