19 से 22 जुलाई के बीच होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा की तिथि में एक बार फिर से बदलाव किया है। अब परीक्षा 19 से 22 जुलाई के बीच होगी। आयोग की ओर से बताया गया है कि अतिथि शिक्षकों को आवेदन का मौका चार से 10 जून तक दिया गया था। इसमें काफी संख्या में आवेदन मिले हैं।

इसके पहले आयोग ने 27 से 29 जून तक परीक्षा लेने के लिए सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजा था। अभी तक तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में तीन बार तिथि में बदलाव किया गया है। मार्च में परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। इसके बाद से रद्द परीक्षा को कराने में लगातार परेशानी हो रही है। इसबार अतिथि शिक्षकों की वजह से तिथि में बदलाव हुआ है।

बीपीएससी 70वीं पीटी सितंबर माह में

आयोग की ओर से संशोधित परीक्षा कैलेंडर भी जारी किया गया है। इसमें आयोग ने कुछ परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा सितंबर में संभावित है। हालांकि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है और न ही पदों की संख्या बताई गई। चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा 24 अगस्त में संभावित है। इसकी भी रिक्तियों की कोई जानकारी नहीं है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *