18 साल के युवक को 7-8 लड़कों ने चाकू से गोद डाला, CCTV में कैद हुई वारदात

देश की राजधानी दिल्ली के संगम विहार से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 18 साल के युवक पर 7-8 लड़कों ने हमला कर दिया। इस दौरान लड़के पर चाकुओं से तब तक वार किए गए जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस घटना ने एक बार फिर से दिल्ली में कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं।

सब देखते रहे, कोई बचाने नहीं आया

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली है और आरोपियों की तलाश जारी है। ये वारदात 8 सितंबर की है जिसका सीसीटीवी अब सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि 7-8 लड़के एक साथ पीड़ित पर चाकुओं से लगातार वार कर रहे हैं लेकिन वहां मौजूद लोगों ने पीड़ित को बचाने की कोशिश नहीं की।

वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे संगम विहार की एक गली में 7-8 युवकों ने एक लड़के को घेरा हुआ है। वो उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर रहे हैं। लड़का उनसे बचने की कोशिश कर रहा है लेकिन ये लोग उस पर सरेआम हमला कर रहे हैं। लड़का लड़खड़ाता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद हमलावर युवक वहां से फरार हो जाते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *