स्वतंत्रता दिवस पर बिहार पुलिस के 15 जांबाज़ों को मिला सम्मान

स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर बिहार पुलिस के 15 पदाधिकारी और कर्मियों को वीरता एवं सेवा पदकों से सम्मानित किया गया। इसमें 7 को Police Medal for Gallantry, 2 को President’s Medal for Distinguished Service और 6 को Medal for Meritorious Service प्रदान किया गया।

वीरता पदक (Police Medal for Gallantry)

  • श्री बाबू राम, भा.पु.से., तत्कालीन पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद (वर्तमान में पुलिस उप-महानिरीक्षक)
  • श्री साकेत सौरव, पु.अ.नि. (वर्तमान में पु.नि.)
  • श्री राम राज सिंह, पु.अ.नि. (वर्तमान में पु.नि.)
  • श्री तारबाबू यादव, पु.अ.नि. (वर्तमान में पु.नि.)
  • श्री संजय कुमार चौधरी, सिपाही (वर्तमान में स.अ.नि.)
  • श्री सुरेन्द्र पासवान, सिपाही (वर्तमान में स.अ.नि.)
  • श्री विकास कुमार, सिपाही (वर्तमान में स.अ.नि.)

ये सभी 18 जुलाई 2016 को औरंगाबाद जिले के डुमरी नाला क्षेत्र में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शामिल थे। आईईडी धमाके और घात लगाकर हमले में 10 कोबरा जवान शहीद हो गए, लेकिन पुलिस बल ने बहादुरी से जवाबी कार्रवाई करते हुए 3 नक्सलियों को ढेर किया और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए।

विशिष्ट सेवा पदक (President’s Medal for Distinguished Service)

  • श्री निलेश कुमार, पुलिस उप-महानिरीक्षक
  • श्री संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक

सराहनीय सेवा पदक (Medal for Meritorious Service)

  • श्रीमती गरिमा मलिक, पुलिस महानिरीक्षक
  • श्रीमती स्मिता सुमन, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण)
  • श्री राजेश रंजन, पुलिस उपाधीक्षक
  • श्री विमल छेत्री, पुलिस उपाधीक्षक
  • श्री आशीष रंजन सिंह, हवलदार
  • श्री सर्वेश कुमार, स.अ.नि.

पुलिस मुख्यालय ने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी है।


 

  • Related Posts

    ​Bihar Politics: बिहार में ‘खेला’ शुरू! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बीजेपी के मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट; जानें क्या है दिल्ली का ‘मेगा प्लान’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading