बिहार में 14 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोप, कब्र से निकाला गया शव

Sitamarhi जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक मां ने अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए बच्ची के शव को आनन-फानन में कब्रिस्तान में दफना दिया।

मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

खेत से लौटने पर बेटी को फंदे से लटका देखा

पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 3 अप्रैल की सुबह वह गेहूं कटनी के लिए खेत गई थी। रात करीब 10:30 बजे जब वह घर लौटी तो उसकी बेटी चौकी पर घुटनों के बल झुकी हुई मिली।

महिला के अनुसार, बच्ची के गले में दुपट्टे का फंदा था और उसका दूसरा सिरा छप्पर के बांस से बंधा हुआ था। घर के अन्य छोटे बच्चे उस समय सो रहे थे।

शोर सुनकर पहुंचा गांव का व्यक्ति, दी धमकी

मां का आरोप है कि शोर मचाने पर गांव का एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।

महिला ने गांव के चार युवकों पर सामूहिक रूप से वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि आरोपियों ने हत्या के बाद शव को फंदे से लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या का लगे।

बिना सहमति कब्रिस्तान में दफनाया गया शव

पीड़िता की मां का आरोप है कि 4 अप्रैल की सुबह उसके पति के मुंबई से लौटने से पहले ही आरोपियों ने बच्ची के शव को सुन्नरपुर गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया।

परिवार का कहना है कि यह पूरा मामला दबाने और सबूत मिटाने की साजिश थी।

निकाह का दबाव और छेड़छाड़ का आरोप

मृतका की ममेरी बहन ने आरोप लगाया कि गांव का मो. रियाज नामक युवक लड़की से निकाह करना चाहता था और स्कूल आने-जाने के दौरान अक्सर छेड़छाड़ करता था।

परिवार के मुताबिक, पीड़िता ने इस बात की शिकायत पहले अपनी मां से भी की थी।

कोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला गया शव

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट के आदेश पर Belsand Police Station और जिला पुलिस की मौजूदगी में बच्ची का शव कब्र से बाहर निकाला गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

बेलसंड थानाध्यक्ष Jango Ram ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी गांव छोड़कर फरार

परिवार का आरोप है कि घटना के बाद से सभी नामजद आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं। पीड़ित परिवार ने मामले को दबाने के लिए धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    नालंदा में सनसनी: दो दिन से लापता छात्रा का शव कुएं से बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव में मनोज तिवारी का प्रशांत किशोर पर हमला: ‘पीड़ित परिवार के दर्द पर राजनीति करना शर्मनाक’

    Share Add as a preferred…